फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: नवरात्र डांडिया महोत्सव में जमकर थिरके लोग

Fri, 03 Oct 2025 12:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 12सेक्टर चार में नवरात्र डांडिया महोत्सव का दृश्य। स्रोत : समिति
विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर के सेक्टर-4 में आयोजित नवरात्र डांडिया महोत्सव में रंग-बिरंगे परिधानों में बच्चों, पुरुषों और महिलाओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान बूम बूम बूमरो श्याम रंग बूमरो...की धुन पर लोग जमकर थिरके। मुख्य अतिथि एचपीएससी सदस्य ममता यादव ने कहा कि घर की बहू बेटियों का सम्मान करने से देवी मां भी प्रसन्न होती हैं।
विज्ञापन


डांडिया महोत्सव में विभिन्न स्वादिष्ट व्यंजनों के साथ सजावट की वस्तुओं, रेडिमेड वस्त्र, पर्स, ज्वैलरी के स्टाल लगाए गए थे जो आकर्षण का केंद्र रहे। मुख्य अतिथि के साथ प्रबंधन समिति के प्रधान सीए मोहित जैन, उपप्रधान सीमा जैन, सचिव अमित जैन, प्रबंधक प्रवीण जैन, कोषाध्यक्ष सचिन जैन के साथ शासकीय निकाय सदस्य निपुण जैन, रविंद्र जैन उत्सव का शुभारंभ किया।
एलकेजी से पांचवीं कक्षा तक के बच्चों ने डांडिया, गरबा व शास्त्रीय नृत्यों से समां बांध दिया। अभिभावकों के लिए आयोजित बेस्ट डांसिंग आउटपुट में दीपक पहले, नरेंद्र दूसरे व राजेश तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

बेस्ट डांडिया स्टिक में इंदू अग्रवाल ने पहला, देव व अल्पना ने दूसरा और मोनिका व साधना ने तीसरा स्थान पाया। लक्की ड्राॅ में सोनिया ने पहला, पूनम व वंशिका ने दूसरा तथा दीक्षा, कार्तिक व प्रभजोत ने तीसरा पुरस्कार जीता।

समिति के प्रधान सीए मोहित जैन ने मुख्य अतिथि का आभार जताया। इसके बाद बूम बूम बूम बुमरो, रंगोलो ढोलना, ओढ़नी उड़ी जाए रे, ढोली तारो ढोल बाजे, सुन ले ओ मारिया की धुन पर लोग जमकर झूमे। मीडिया प्रभारी गोपाल शर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें