फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भ्रूण लिंग जांच के मामले में और एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्रास मार्केट स्थित केएल अल्ट्रासाउंड केंद्र में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा छापा मारने के मामले में मॉडल टाउन थाना पुलिस ने एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। वहीं रविवार को पुलिस दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं अभी भी एक आरोपी गिरफ्त से बाहर है।
विज्ञापन

पुलिस ने आगामी कार्रवाई करते दोनों आरोपियों को रविवार को अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया था। रिमांड के दौरान आरोपियों ने एक अन्य युवक का नाम बताया। पुलिस आगामी कार्रवाई करते हुए तीसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान जिला झज्जर के गांव खुंडन निवासी रिसीराज के रूप में हुई है। तीनों आरोपियों को पुलिस ने सोमवार को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें