फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में एक होमगार्ड की मौत, दूसरा गंभीर घायल

विज्ञापन
नवीन का फाइल फोटो - फोटो : Rewari
विज्ञापन
रेवाड़ी-महेंद्रगढ़ स्टेट हाइवे पर स्थित नांगलमूंदी बस स्टैंड के पास बुधवार देर रात्रि को एक कार चालक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार एक होमगार्ड की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। डहीना पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर उसके परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

गांव बुड़ौली निवासी नवीन कुमार व सोनू जिले में होमगार्ड लगे हुए थे। दोनों साथी बुधवार की रात्रि को ड्यूटी के बाद बाइक से अपने गांव बुड़ौली जा रहे थे। नांगलमूंदी बस स्टैंड से जैसे ही वह बुड़ौली की तरफ चले तो सामने से आ रही तेज रफ्तार कार के चालक ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे दोनों सड़क पर गिर गए। हादसे में दोनों को गंभीर चोटें आईं। राहगीरों ने दोनों को रेवाड़ी के ट्रामा सेंटर पहुंचाया, जहां से उनकी हालत गंभीर देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया, लेकिन 29 वर्षीय होमगार्ड नवीन की हालत गंभीर होने पर एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। उसके साथी सोनू का इलाज रोहतक पीजीआई में चल रहा है। मृतक नवीन की गोकल गेट चौकी में ड्यूटी थी। उसकी 4 माह पहले ही शादी हुई थी। उसके पिता का देहांत हो चुका है। उसका छोटा भाई होमगार्ड है। घायल सोनू का भाई भी होमगार्ड है। जांचकर्ता एएसआई प्रमोद ने बताया कि गाड़ी चालक के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें