फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों को लेकर प्रदर्शन करने के बाद उप मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
मांगों को लेकर रोष जताते भवन निर्माण कारीगर मजदूर यूनियन के सदस्य। संवाद - फोटो : Rewari
विज्ञापन
भवन निर्माण कारीगर मजदूर यूनियन से संबंधित एआईयूटीयूसी की ओर से मांगों को लेकर प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन कर यूनियन के सदस्यों ने उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के नाम औद्योगिक एवं स्वास्थ्य विभाग के सहायक निदेशक को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में लोगों ने समस्याओं के समाधान की मांग की है।
विज्ञापन

यूनियन के सदस्यों ने बताया कि देश के अधिकांश श्रमिक इस क्षेत्र से हैं। इनमें ज्यादातर श्रमिक अनपढ़ व साधनहीन हैं। कोरोना महामारी के चलते लॉकडाउन में काम बंद होने से परेशानियां बढ़ती जा रही हैं। उन्होंने मांग की कि कोरोना महामारी में भवन निर्माण कामगारों सहित असंगठित क्षेत्र के सभी कामगारों को कम से कम 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाए।
फैमिली आईडी की शर्त हटाई जाय और मजदूरों का 30 दिन के कार्य की स्वत: सत्यापन मान्य हो। कोरोना काल में तमाम मौतों को कोरोना संक्रमण से मौत के रूप में मानकर मृतक के परिवार को कम से कम 5 लाख रुपये की आर्थिक मदद दी जाए। आयु सीमा की शर्त हटाई जाए। कोरोना संक्रमण से बचाव, सार्वजनिक सैनिटाइजेशन, नि:शुल्क टेस्टिंग, चिकित्सा व वैक्सीनेशन की उचित व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें