सीआईए रेवाड़ी ने अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ शिकंजा कसते हुए एक आरोपी को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान सती कॉलोनी रेवाड़ी निवासी हरीश उर्फ हिमांशु सैनी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी से एक देसी कट्टा तथा पांच जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।
जांच अधिकारी ने बताया कि सूचना मिली थी कि हरीश उर्फ हिमांशु सैनी निवासी सती कालोनी अवैध हथियार रखता है। आज भी हथियार सहित अपने मकान के बाहर बैठा हुआ है। सूचना को सही मानकर सीआईए टीम हरीश उर्फ हिमांशु के मकान के बाहर पहुंची तो वह अचानक पुलिस टीम को देखकर भागने लगा। पुलिस टीम ने युवक को काबू करके नाम पता पूछा तो युवक ने अपना नाम हरीश उर्फ हिमांशु सैनी निवासी सती कालोनी बताया। जिसकी तलाशी लेने पर उसके पास से दो देसी कट्टे व 5 कारतूस मिले।
पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज करके मामले में आरोपी हरीश उर्फ हिमांशु को गिरफ्तार कर लिया तथा अवैध हथियार दो देसी कट्टा व पांच जिंदा कारतूस को कब्जा में ले लिया। आरोपी को अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेजा गया।