फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेन स्नेचिंग के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सीआईए रेवाड़ी पुलिस ने चेन छपटमारी के मामले में एक आरोपी को अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार करके दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। आरोपी की पहचान पंजाब के बठिंडा जिले के मोरमंडी निवासी अर्जुन के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि शिकायतकर्ता नीता पत्नी तेजवीर सिंह निवासी धारूहेड़ा ने शिकायत दी थी कि गत 22 मार्च को वह अपने पति के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर भिवाड़ी जा रही थी। जब वह महेश्वरी गांव से सोहना रोड पर पहुंची तो तो पीछे से एक मोटर साइकिल पर सवार युवक आए और उनकी मोटर साइकिल के पास से निकलते हुए उसके गले से सोने की चैन छीनकर भिवाड़ी की तरफ भाग गये। इसके बाद धारूहेड़ा सेक्टर-6 थाना पुलिस ने शिकायतकर्ता की शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी। जांच के दौरान सीआईए रेवाड़ी पुलिस ने मामले में संलिप्त एक आरोपी अर्जुन पुत्र फकीराराम निवासी मोरमंडी जिला भटिंडा पंजाब को अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार करके दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें