फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग से दुष्कर्म करने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
धारूहेड़ा के सेक्टर-6 पुलिस थाना ने नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर ले जाने व उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सेक्टर-6 धारूहेड़ा की गोयल कॉलोनी निवासी सुमित कुमार के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता प्रवीण ने बताया कि नाबालिग लड़की के पिता ने पुलिस में शिकायत दी थी कि गत 26 अक्तूबर की रात को मेरा परिवार घर पर सोया हुआ था। अगले दिन सुबह जब हमने उठकर देखा तो 14 वर्षीय नाबालिग लड़की कमरे में नहीं मिली। आसपास पूछा पर उसका कहीं पता नहीं चला। नाबालिग लड़की के पिता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी थी। पुलिस ने नाबालिग लड़की को बरामद करके उसका मेडिकल व मजिस्ट्रेट के सामने बयान करवाने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया था। पुलिस ने मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर पॉक्सो एक्ट के तहत आरोपी सुमित कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें