फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीआई की रिक्त सीटों पर 13 से होंगे ऑन स्पॉट दाखिले

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में रक्ति सीटों पर दाखिले के लिए विद्यार्थियों को एक और मौका दिया गया है। विद्यार्थी 13 से 19 दिसंबर तक संस्थान में मेरिट कार्ड प्रस्तुत कर दाखिला ले सकेंगे। पहले आवेदन करने वाले विद्यार्थियों को दोबारा आवेदन करने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन

दाखिले नए और पुराने आवेदनों की संयुक्त मेरिट के आधार पर किए जाएंगे। इसमें कोई आरक्षण लागू नहीं होगा। प्रार्थी जिस संस्थान में दाखिले के इच्छुक हैं, उसमें सुबह 11 बजे तक अपना मेरिट कार्ड जमा कराएंगे तथा सभी मूल प्रमाण पत्रों के साथ मौके पर फीस जमा कराकर दाखिला कर सकेंगे। मेरिट कार्ड काउंसिलिग वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू.आइटीआइहरियाणा.जीओवी.इन से डाउनलोड किया जा सकता है। वहीं संस्थान अनुसार रिक्त सीटों की संख्या दाखिला पोर्टल पर देखी जा सकती है।
प्रमुख ट्रेडों को छोड़कर बाकी में 40 फीसदी तक सीटें खाली
औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में प्रमुख ट्रेडों को छोड़कर बाकी में 40 फीसदी तक सीटें खाली हैं। संस्थानों में यह स्थिति पांच काउंसिलिग के तहत दाखिले करने और तीन दिनों तक आन द स्पॉट दाखिले करने के बाद की है। संस्थानों में रिक्त सीटों पर दाखिले को लेकर निजी आईटीआई और ग्रामीण क्षेत्र के संस्थानों के प्राचार्यों की तरफ से दाखिला पोर्टल खोलने की मांग की जा रही थी, उसके पश्चात कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग की तरफ से विद्यार्थियों को एक और मौका दिया गया है।
विज्ञापन

वर्जन
कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग की तरफ से रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए विद्यार्थियों को एक सप्ताह का और समय दिया गया है। दाखिले से वंचित विद्यार्थी निर्धारित तारीख पर संबंधित संस्थानों में जाकर दाखिले कर सकते हैं।
विज्ञापन

- सुनील यादव, नोडल अधिकारी आईटीआई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें