फोटो : 05कोसली में एलुमनी मीट के दौरान एकत्रित हुए पास आउट विद्यार्थी। स्रोत : स्कूल
- फोटो : रायफल क्लब मैदान में कबड्डी लीग के पहले मैच में प्रदर्शन करते खिलाड़ी।
कोसली। शहीद फ्लाइट लेफ्टिनेंट आकाश यादव राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल कोसली में एलुमनी मीट का आयोजन किया गया। इसमें बैच वर्ष 2000 तक के 700 से अधिक पास आउट विद्यार्थियों ने हिस्सा लेकर अपने अनुभव साझा किए।
प्रिंसिपल दयानंद भारद्वाज ने विद्यार्थियों से कहा कि आपकी उपलब्धियां ही हमारी उत्पादकता हैं। यह स्कूल शिक्षा में अग्रणी होने के साथ नैतिक शिक्षा व स्वावलंबन क्षेत्र में उद्यमी बनाने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं। इस दौरान सभी पुराने साथी एक-दूसरे मिले। इस अवसर पर स्कूल के प्रिंसिपल दयानंद भारद्वाज ने सभी छात्र-छात्राओं को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।
इस दाैरान वर्ष 2000 तक के बैच के पासआउट भारतीय सेना में कर्नल सुधीर यादव, कर्नल सोहन लाल, कर्नल घीसा राम, कर्नल जोगिंदर लाम्बा, कर्नल दयाराम यादव, मेजर डॉ. टीसी राम, डीआईजी कवर सिंह, प्रो. रणबीर सिंह, ओमप्रकाश गोयल सीनियर एडवोकेट हाईकोर्ट, वाइस चांसलर प्रो. राजबीर सिंह आदि माैजूद रहे।