फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचपीसीएल की पाइप लाइन से तेल चोरी, अलार्म बजने पर दौड़े अफसर

विज्ञापन
खेतों में पाइप लाइन पर लगाया गया वॉल्व। - फोटो : Rewari
विज्ञापन
रेवाड़ी। हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) की पाइप लाइन से तेल चोरी की जा रही थी। इस दौरान कंपनी का अलार्म बजा उठा। इस पर अधिकारी सतर्क हो गए और मौके की ओर दौड़ पड़े। रेवाड़ी में सुलखा-नैचाना रोड पर खेत से गुजर रही एचपीसीएल की पाइप लाइन में वॉल्व लगाकर तेल चोरी किया जा रहा था। हालांकि, इस मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है, लेकिन रिपोर्ट अज्ञात के खिलाफ दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

पाइप लाइन सुरक्षा का जिम्मा दतार सिक्योरिटी सर्विस ग्रुप के पास है। ग्रुप के सुपरवाइजर महेंद्र सिंह ने बताया कि वह रेवाड़ी के खंडोडा से लेकर गुरुग्राम के हेलीमंडी तक सुरक्षा का जिम्मा देखते हैं। रविवार को अलार्म के जरिए उन्हें पता चला कि रेवाड़ी के नैचाना-सुलखा रोड पर पाइप लाइन में सेंध लगाई है।
उन्होंने जांच की तो रोड पर पीडब्ल्यूडी की खाली जमीन पर पाइप लाइन के पास शक हुआ। वहां जमीन खोदा तो नीचे मिट्टी से भरे प्लास्टिक के काफी कट्टे पाइप लाइन पर रखे मिले। उन्हें हटाया गया तो पाइप लाइन में 2 इंच के 2 वॉल्व व डेढ़ इंच का 1 वाल्व लगा मिला। महेंद्र ने बताया कि पाइप लाइन के जरिए पक्का तेल दिल्ली तक पहुंचता है। इससे साफ है कि यहां से काफी मात्रा में तेल चोरी किया गया है। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना एचपीसीएल के अधिकारियों और पुलिस को दी। मौके पर पहुंची रामपुरा थाना पुलिस ने जांच के बाद पेट्रोलियम एवं मिनरल पाइप लाइन एक्ट 1962 की धारा 15,16 के अलावा आईपीसी की धारा 379 के तहत केस दर्ज कर लिया है। कंपनी के अधिकारियों ने तुरंत पाइप लाइन को ठीक भी करा दिया है। पुलिस अब तेल चोरी करने वाले गिरोह की तलाश जुटी है।
विज्ञापन

बढ़ रहीं चोरी की घटनाएं
रेवाड़ी के रास्ते एचपीसीएल ही नहीं, बल्कि आईओसी और भारत पेट्रोलियम की भी पाइप लाइनें भी अलग-अलग दिशाओं में गुजर रही है। इनमें सेंधमारी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। कुछ दिन पहले ही रामपुरा थाना एरिया में आईओसी की पाइप लाइन में सेंध लगाकर तेल चोरी किया गया था। पुलिस सूत्रों के अनुसार तेल चोरी करने वाला गिरोह पहले बारीकी से रेकी करता है और फिर वारदातों को अंजाम देता है। करीब 4 साल पहले एक ऐसे ही गिरोह को रंगे हाथों पकड़ा भी गया था, लेकिन उसके बाद से कोई गिरोह पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पाया है। एक माह पहले झज्जर जिले में भी तेल पाइप लाइन के जरिए चोरी की वारदात हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें