फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब प्रदर्शनी से जानिए स्वतंत्रता संग्राम में हरियाणा का योगदान

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। भारत की आजादी की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में देशभर में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इसको लेकर सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग हरियाणा ने भारत के स्वतंत्रता संग्राम में हरियाणा के योगदान पर आधारित एक प्रदर्शनी तैयार की है। जिसका जिले में 15 से 17 नवंबर तक प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आजादी के आंदोलन में हरियाणा का योगदान विषय पर चंडीगढ़ स्थित हरियाणा सिविल सचिवालय में डिजिटल प्रदर्शनी का दो सितंबर को उद्घाटन किया था। अब यह प्रदर्शनी जिलेवार भी आयोजित की जाएगी।
जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी बिजेंद्र कुमार ने बताया कि विभाग के महानिदेशक डॉ. अमित अग्रवाल के निर्देशानुसार व जिले में उपायुक्त यशेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में तीन दिन 15 से 17 नवंबर तक इस प्रदर्शनी को प्रदर्शित किया जाएगा। प्रदर्शनी का 8 सितंबर को पंचकूला से प्रारंभ होकर 5 जनवरी को कैथल में समापन होगा। यह प्रदर्शनी प्रदेशभर के सभी जिलों को कवर करेगी। जिले में तीन दिन प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इस प्रदर्शनी में डिजिटल क्लीप ऑन बोर्ड को स्थापित किए जाएंगे। प्रदर्शनी में स्वतंत्रता संग्राम में स्थानीय व गुमनाम नायकों से संबंधित लेखों एवं फोटो के साथ-साथ वर्ष 1966 में हरियाणा के गठन के बाद से अब तक हरियाणा में हुए विकास की तुलनात्मक जानकारी उपलब्ध करवाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें