फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब नए समय से स्कूल आएंगे विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना महामारी व सर्दी से राहत मिलने के पश्चात शिक्षा विभाग की ओर से स्कूलों के समय में बदलाव कर दिया गया है। शिक्षा विभाग की ओर से स्कूलों के समय में ढाई घंटे की बढ़ोतरी की गई है। अब स्कूलों में विद्यार्थियों को सुबह आठ बजे पहुंचना होगा। वहीं दोपहर बाद ढाई बजे छुट्टी होगी। शिक्षकों के लिए भी स्कूल में आने का यह समय रहेगा। पहले विभाग की तरफ से शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के लिए अलग-अलग समय निर्धारित किया हुआ था। विद्यालय शिक्षा निदेशालय की ओर से स्कूलों के नए समय को लेकर सभी जिला शिक्षा अधिकारियों व मौलिक शिक्षा अधिकारियों को आदेश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

सुबह नौ से दोपहर ढाई बजे तक किया निर्धारित
शिक्षा विभाग की ओर से स्कूलों को खोलने के साथ ही शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के लिए अलग-अलग समय निर्धारित किया गया था। जहां विद्यार्थियों के लिए सुबह नौ से दोपहर एक बजे तक का समय निर्धारित किया गया था, वहीं शिक्षकों के लिए सुबह नौ से दोपहर बाद ढाई बजे तक का समय निर्धारित किया गया था।
अब स्कूलों का समय नौ की बजाय सुबह आठ बजे का रहेगा। दोपहर बाद ढाई बजे स्कूलों की छुट्टी होंगी। निदेशालय के आदेशानुसार हमने बीईओ के माध्यम से स्कूल मुखियाओं को नए समय के बारे में सूचित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. खुशीराम यादव, उप जिला शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें