फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन की टक्कर से कार सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के गांव बाजपुरा (परखोत्तमपुर) के निकट अज्ञात वाहन ने एक स्विफ्ट कार को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद कार सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। हादसे में बाबडोली निवासी एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हुआ है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार गांव बाबडोली निवासी मंजीत व हैप्पी शनिवार की रात स्विफ्ट कार से बेरली कलां से अपने गांव जा रहे थे। गांव बाजपुरा (परखोत्तमपुर) के निकट एक अज्ञात वाहन ने उनकी कार को साइड मार दी। टक्कर लगने के बाद कार का संतुलन बिगड़ गया और सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार में सवार मंजीत व हैप्पी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना के बाद एंबुलेंस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर में पहुंचाया। ट्रामा सेंटर में चिकित्सकों ने मंजीत को मृत घोषित कर दिया। घायल युवक का अस्पताल में उपचार चल रहा है। सूचना के बाद जाटूसाना थाना पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया और बाबड़ोली निवासी कुलदीप की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें