धारूहेड़ा स्थित नगर पालिका कार्यालय।
- फोटो : Rewari
रेवाड़ी। नगर पालिका धारूहेड़ा के अध्यक्ष पद के उपचुनाव में पांच उम्मीदवारों ने अपना नामांकन वापस ले लिया। साथ ही छंटनी के दौरान एक नामांकन रद्द हो गया। इसके चलते अब 9 उम्मीदवार मैदान में रह गए हैं।
सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं तहसीलदार रेवाड़ी प्रदीप देशवाल ने बताया कि जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त यशेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में नामांकन से संबंधित सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। सभी उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न भी जारी कर दिए गए हैं।
नामांकन वापसी के उपरांत मिले चुनाव चिह्न
उम्मीदवारों में प्रदीप कुमार को हाथी, मान सिंह को चाबी, खेमचंद को सेब, जितेंद्र को हाथ घड़ी, दिनेश यादव को कुर्सी, बाबूलाल को बस, रामनिवास को कलम दवात, संदीप को पीपल का पत्ता व सुदर्शन कुमार को टार्च चुनाव चिह्न आवंटित किए गए हैं।