रेवाड़ी। जवाहर लाल नेहरू नहर के पंप हाउस में रविवार सुबह एक नवजात बच्ची का शव मिला है। मौके पर पहुंची माडल टाउन थाना पुलिस ने शव को नागरिक अस्पताल स्थित शवगृह में रखवा दिया है। साथ ही पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
पंप हाउस पर रविवार सुबह सिंचाई विभाग के कर्मचारी नहर की सफाई का काम कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें जाल में एक नवजात बच्ची का शव फंसा हुआ नजर आया। कर्मचारियों ने तुरंत ही पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्ची के शव को नहर से बाहर निकलवाया। शुरूआती जांच में सामने आ रहा है कि बच्ची नवजात है जिसे जन्म के तुरंत बाद ही नहर में फेंक दिया गया। पुलिस आसपास के गांवों में जांच करा रही है कि हाल ही में किस महिला की डिलीवरी हुई है। संवाद