फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: 1200 से अधिक मतदाता वाले मतदान केंद्र पर बनेंगे नए बूथ

Sat, 14 Jun 2025 12:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। निर्वाचन आयोग ने 1200 से अधिक मतदाता वाले मतदान केंद्रों पर नए बूथ बनाने का निर्देश दिया है। जिले में मतदाता सूचियों का पुनरीक्षण एक जनवरी 2026 को क्वालिफाइंग तिथि मानकर किया जाएगा।
जहां जरूरत होगी वहां नए बीएलओ नियुक्त किए जाएंगे। डीसी अभिषेक मीणा ने प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के साथ आयोजित वीडियो कांफ्रेंस के बाद बताया कि बावल (अजा)-72, कोसली-73, रेवाड़ी-74 विधानसभा क्षेत्र में पोलिंग बूथों के रेशनेलाइजेशन का कार्य जारी है। आयोग के निर्देशानुसार जिन मतदान केंद्र पर 1200 से अधिक मतदाता होंगे वहां नए बूथ बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

बावल (अजा) विस क्षेत्र में 37, कोसली में 18, रेवाड़ी में 59 नए बूथ बनाए जाएंगे। रेशनेलाइजेशन प्रक्रिया पूरी होने के बाद इन बूथों के लिए बीएलओ की नियुक्ति की जाएगी। इसके बाद तारीख व समय निर्धारित कर राजनैतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की जाएगी।
डीसी अभिषेक मीणा ने सभी निर्वाचक पंजीयन अधिकारियों को अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र में नए बनाए जाने वाले बूथों की फिजिकल वेरिफिकेशन करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सभी बीएलओ को सीईओ हरियाणा और ईसीआई के सोशल मीडिया अकाउंट को ज्वाइन करने के निर्देश दिए जाएं। उन्होंने लोक संपर्क विभाग को निर्वाचन विभाग द्वारा जारी गतिविधियों का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करने के भी निर्देश दिए।
इस अवसर पर एसडीएम रेवाड़ी सुरेन्द्र सिंह, सीटीएम प्रीति रावत, नायब तहसीलदार अजय यादव, चुनाव कार्यालय के कानूनगो व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें