फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाम चैंपियन, बेच रहा था गांजा

विज्ञापन
विज्ञापन
एंटी नारकोटिक्स सेल ने रेहड़ी की आड़ में गांजा बेच रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। उसके पास से 32 पुड़िया गांजा भी बरामद किया गया। गिरफ्तार व्यक्ति का नाम चैंपियन है। उसके खिलाफ मॉडल टाउन थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

एंटी नारकोटिक्स सेल के एसआई रजनीश को जानकारी मिली कि मोहल्ला बास सिताबराय निवासी राजू सैनी उर्फ चैंपियन अनाज मंडी के पास एक रेहड़ी की आड़ में गांजा बेचने का काम करता है। इस सूचना के बाद एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने अनाज मंडी के सामने एक रेहड़ी पर कार्रवाई की तो राजू सैनी उर्फ चैंपियन खुलेआम गांजा बेचते रहा था। एंटी नारकोटिक्स सेल ने इसकी सूचना तुरंत ड्यूटी मजिस्ट्रेट सिंचाई विभाग के एक्सईएन राजेश यादव को दी। एक्सईएन के पहुंचने के बाद राजू सैनी की तलाशी ली गई। उसके कब्जे से 32 पुड़िया गांजा बरामद हुआ। इन पुड़ियों में 139 ग्राम गांजा था। टीम ने आरोपी राजू सैनी के खिलाफ मॉडल टाउन थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया। राजू इससे पहले भी नशा बेचते हुए पकड़ा जा चुका है। वह इन दिनों जमानत पर था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें