बावल। सहकारिता एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डाॅ. बनवारी लाल ने मंगलवार को बावल विधानसभा क्षेत्र के पंच-सरपंच व अन्य जनप्रतिनिधियों की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में 3 फरवरी को गुरुग्राम के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में मनायी जाने वाली राज्य स्तरीय संत गुरु रविदास जयंती को सुचारु रूप से संपन्न करने के लिए महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।
उन्होंने कहा कि उन्हें 3 फरवरी को गुरुग्राम के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में मनायी जाने वाली राज्यस्तरीय संत गुरु रविदास जयंती का संयोजक बनाया गया है। बावल विधानसभा क्षेत्र में सभी 170 गांवों के सभी वर्गों के लोग राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए निमंत्रण दिया। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि ये सुनिश्चित करें कि आमजन को 3 फरवरी के महासमारोह के संदर्भ में किसी भी प्रकार की कोई समस्या का सामना न करना पड़े। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री ने कहा कि जनता की सुविधा के लिए सरकार द्वारा परिवहन और भोजन संबंधित जो व्यवस्था की गयी है उसके बारे में अपने क्षेत्र के लोगो को अवगत कराएं और सरकार द्वारा की गयी व्यवस्थाओं के प्रबंधन में भी स्वयं से पहल कर के हिस्सा ले।
इस अवसर पर अमरजीत सिंह बावल भाजपा मंडल अध्यक्ष, छत्रपाल ब्लॉक समिति बावल चेयरमैन , ईश्वर चनेजा भाजपा जिला महामंत्री , कुलदीप चौहान भाजपा सचिव रेवाड़ी , रामसिंह सामरिया एवं बावल विधानसभा से आये सभी पंच-सरपंच और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।