फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: अभाविप के सम्मेलन में उठी छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग

Sat, 28 Jan 2023 11:15 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। शहर के मॉडल टाउन स्थित बाल भवन में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद 75 वर्ष पूरा होने पर जिला स्तरीय छात्र सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें छात्रसंघ चुनाव कराने और नशे पर अंकुश लगाने की मांग की गई।
कार्यक्रम में मुख्यातिथि एमपी गोयल, विशिष्ट अतिथि रिपुदमन गुप्ता, संजय कुमार, संजय कुमार खंडूजा रिटायर्ड एडीशनल सेशन जज व वक्ता प्रांत सहमंत्री राहुल वर्मा मौजूद रहे। कार्यक्रम में एबीवीपी ने दो प्रस्ताव पारित किएए। इनमें विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने के लिए छात्र संघ चुनाव कराने की मांग की गई। प्रथम प्रस्ताव में वर्तमान शैक्षिक परिदृश्य में 21 मांगों का प्रस्ताव पारित किया गया। दूसरे प्रस्ताव जिले से इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय मीरपुर को जोड़ने वाली सभी सड़कों को फोरलेन करने की मांग की गई। वक्ताओं ने कहा कि जिले में युवा आज जिस तरह नशे की गिरफ्त में आ रहा है, वह खतरनाक है। विद्यार्थी परिषद नशे के कारोबार पर शिकंजा कसने व नशे की तस्करी करने वाले अपराधियों पर कठोर कार्रवाई के लिए विशेष अभियान चलाने की मांग करता है। विद्यार्थी परिषद आने वाले वर्षों में इन प्रस्तावों के अंतर्गत कार्य करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर जिला प्रमुख डॉ. दिनेश, जिला संयोजक विशाल राव ततारपुर, प्रांत खेल संयोजक योगेश भारद्वाज, सौरभ सैनी, केएलपी इकाई अध्यक्ष विशाल यादव, गर्वित युधिष्ठिर, लखन सागर यादव, कोमल काकरान, इशिका, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य चिंकी, राहुल यादव, राजकीय महाविद्यालय रेवाड़ी इकाई अध्यक्ष तरुण, शिवम चौहान, साहिल खान व अन्य छात्र छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें