फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: क्वांटम युग पर सेमिनार में मुकेश प्रथम

Tue, 12 Aug 2025 12:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 17प्रतियोगिता के दौरान जीतने वाले बच्चों को सम्मानित करते शिक्षकगण। स्रोत : स्कूल - फोटो : संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कोसली। नाहड़ स्थित शहीद जीतराम राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को क्वांटम युग विषय पर खंड स्तरीय सेमिनार का आयोजन किया गया। इसमें छात्र मुकेश ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
इस सेमिनार में खंड के विभिन्न विद्यालयों के कक्षा 8वीं से 10वीं के विद्यार्थियों ने भाग लिया और अपनी प्रस्तुतियां दीं। विद्यार्थियों ने क्वांटम विज्ञान की संभावनाओं व वर्तमान समय की चुनौतियों पर विस्तार से विचार रखे।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय प्राचार्य जितेंद्र सिंह ने की, जबकि मंच संचालन विज्ञान अध्यापक कृष्ण कुमार भारद्वाज ने किया। कार्यक्रम नोडल भौतिक विज्ञान प्रवक्ता नरेंद्र कुमार के निर्देशन में संपन्न हुआ।
निर्णायक मंडल में ज्योति यादव (प्रवक्ता रसायन विज्ञान), प्रमिला यादव और सरिता शामिल रहीं। परिणाम में गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल लूला अहीर के छात्र मुकेश कुमार ने प्रथम स्थान, डिंपल (कक्षा 9वीं) ने द्वितीय स्थान और शहीद जीतराम राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय नाहड़ की प्रिया ने तृतीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

विजेताओं को प्राचार्य व स्टाफ सदस्यों द्वारा नोटबुक व पेन देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रमोद कुमार हसला (खंड प्रधान नाहड़), वरिष्ठ प्राध्यापक यशवंत पाल, उगेश, सुमन लता, धर्म सिंह मीणा, देवेंद्र कुमार व लैब अटेंडेंट ललित कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें