कोसली। नाहड़ के गांव सादत में जन्माष्टमी पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में काव्य पाठ, डांसिंग, पेंटिंग (राधा-कृष्ण मधुबनी) और योगा जैसी विभिन्न प्रस्तुतियां शामिल होंगी। कमेटी के नितिन यादव और अमित यादव ने बताया कि कार्यक्रम में पूर्व सहकारिता मंत्री बिक्रम सिंह यादव मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। कार्यक्रम दो चरणों में आयोजित होगा। जीतने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। ग्रामीणों और कमेटी सदस्यों ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर मधुसूदन के दर्शन करने और प्रतिभागी बच्चों को आशीर्वाद दिया।