फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: कलश यात्रा में 150 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया

Mon, 05 Aug 2024 11:06 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 07रेवाड़ी। बीएमजी सिटी में कलश यात्रा निकालती महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। गढ़ी बोलनी रोड स्थित बीएमजी सिटी में शिव महापुराण कथा के उपलक्ष्य में सोमवार को भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। कलश यात्रा में 150 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया।
विज्ञापन

कलश यात्रा लक्ष्मी नारायण से मंदिर शुरू होकर एलिगेंट सिटी, अंतरिक्ष टावर, बीएम जी होम्स, अफॉर्डेबल प्लाट की ओर से होते हुए पूरी बीएच सिटी में परिक्रमा लगाकर कथा स्थल तक वापस पहुंची। बीएमजी ग्रुप के डायरेक्टर राधे श्याम गुप्ता, विजय गुप्ता, रिपु दमन गुप्ता ने जोड़े से पूजा अर्चना कर कलश यात्रा का शुभारंभ कराया। शिव महापुराण कथा के लिए चित्रकूट से आए आचार्य लखन महाराज ने कलश यात्रा के बाद मंदिर परिसर में श्रोताओं को संगीत में कथा सुनाई।
राधेश्याम गुप्ता ने बताया कि सावन के पवित्र महीने में शिव महापुराण कथा के साथ ही लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर में ही 51000 पार्थिव शिवलिंग का रुद्राभिषेक और महामृत्युंजय जप यज्ञ का आयोजन किया गया है। नौ दिवसीय यह पूजन प्रतिदिन सुबह 8 से 11 बजे तक तथा कथा का आयोजन 3 बजे से 6 बजे शाम को किया जाएगा। आयोजन में शक्ति यादव, अनिल, डॉ. नरेश यादव, पुजारी प्रकाश मिश्रा, एडवोकेट अश्विनी कुमार तिवारी, अनिल गुप्ता, सुनील कुमार अग्रवाल, विपिन दास आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें