प्रजापति समाज के चुनाव सम्पन्न होने पर मिर सिंह उर्फ नीरू को सम्मानित करते लोग। स्रोत : समाज
बावल। शिव मंदिर के पास स्थित प्रजापति धर्मशाला में रविवार को हुई प्रजापति समाज की बैठक में ब्लॉक के पदाधिकारियों का चुनाव किया गया। इस दौरान आसरा का माजरा निवासी मीर सिंह उर्फ नीरू को सर्वसम्मति से प्रजापति समाज का निर्विरोध ब्लॉक प्रधान चुना गया।
बैठक की अध्यक्षता दाताराम ने की। मोतीराम विशेष रूप से मौजूद रहे। उपस्थित सदस्यों ने सर्व सम्मति से मीर सिंह उर्फ नीरू को ब्लॉक प्रधान नियुक्त किया। अपनी नियुक्ति पर मीर सिंह उर्फ नीरू ने समाज के सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि वे समाज को साथ लेकर चलेंगे और समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। कहा कि जब तक समाज शिक्षा की ओर नहीं बढ़ेगा तब तक विकास संभव नहीं है। कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका पूरी ईमानदारी और निष्ठा से निर्वहन किया जाएगा।
समाज की कार्यकारिणी का गठन किया गया। शशिकांत को सचिव, जले सिंह को खजांची, महाबीर सिंह को मुख्य सचिव और दीपक प्रजापति को सह-सचिव चुना गया। इसके अलावा दाताराम को मुख्य सलाहकार नियुक्त किया गया।
उपप्रधान ज्ञानचंद, बलवंत सिंह और किशन सिंह बनाए गए। समाज के लोगों ने नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी।