फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: मोबाइल फोन व नकदी छीनने के मामले में तीन नाबालिग अभिरक्षा में, एक आरोपी गिरफ्तार

Sun, 18 Jan 2026 11:20 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
बावल। थाना कसोला पुलिस ने एक कंपनी कर्मचारी से मोबाइल फोन व नकदी छीनने के मामले में तीन नाबालिगों को अभिरक्षा में लेकर एक आरोपी गांव रसियावास निवासी धीरज कुमार को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से छीना हुआ मोबाइल फोन, 500 रुपये की नकदी व वारदात में प्रयोग की गई एक स्विफ्ट कार बरामद की है। पुलिस ने तीनों नाबालिगों को जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के समक्ष पेश कर बाल सुधार गृह फरीदाबाद भेज दिया, जबकि आरोपी धीरज कुमार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
एसपी कार्यालय की विज्ञप्ति के अनुसार राजस्थान के जिला भरतपुर के उच्चैन निवासी मोहन सिंह ने अपनी शिकायत में बताया था कि वह बावल आईएमटी की एक कंपनी में ठेकेदारी पर कार्य करता है। वह जलियावास गांव में किराये के मकान में रह रहा है। 16 जनवरी की रात वह कंपनी में ड्यूटी करने के बाद अपने कमरे की ओर जा रहा था। असाही फ्लाईओवर के पास एक स्विफ्ट कार उसके आगे आकर रूक गई। कार में चार लोग सवार थे, जो उसके हाथ से मोबाइल फोन व जेब से 500 रुपये छीन कर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें