फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरातत्व एवं संग्रहालय राज्यमंत्री होंगे स्वतंत्रता दिवस समारोह के मुख्य अतिथि

विज्ञापन
राव तुलाराम स्टेडियम में हरियाणवी डांस की रिहर्सल करतीं छात्राएं। - फोटो : Rewari
विज्ञापन
रेवाड़ी। राव तुलाराम स्टेडियम में मनाए जाने वाले 75वें जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के मद्देनजर विभिन्न स्कूलों के प्रतिभागियों ने शुक्रवार को फुल ड्रेस रिहर्सल की। उपायुक्त यशेंद्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई फुल ड्रेस रिहर्सल में मार्च पास्ट, पीटी-डंबल, हरियाणवी नृत्य व देश भक्ति से ओत-प्रोत अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी गईं।
विज्ञापन

डीसी यशेंद्र सिंह ने इस अवसर पर राष्ट्रीय ध्वजारोहण करने के उपरांत परेड का निरीक्षण किया व मार्च पास्ट की सलामी ली। उपायुक्त ने बताया कि इस बार स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हरियाणा के पुरातत्व एवं संग्रहालय राज्य मंत्री अनूप धानक बतौर मुख्य अतिथि ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे समारोह के दौरान कोविड-19 से संबंधित प्रोटोकॉल की पूर्ण रूप से पालन करवाना सुनिश्चित करें। इसके लिए समारोह स्थल पर मास्क व हैंड सैनिटाइजर आदि की व्यवस्था भी करवाई जाए।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से भारत की अनेकता में एकता की झलक
उपायुक्त यशेंद्र सिंह ने इस अवसर पर प्रतिभागियों द्वारा फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान प्रस्तुत किए गए कार्यक्रमों का बारीकी से निरीक्षण किया और बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए कार्यक्रमों की सराहना की। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस समारोह में जिले के विभिन्न स्कूली बच्चों द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से भारत की अनेकता में एकता की झलक प्रस्तुत की जाएगी। साथ ही विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की छटा देखने लायक होगी। जिसके लिए टीम इंचार्ज व स्कूली बच्चें जी-जान से जुटे हुए हैं। उनका एक ही मकसद है कि स्वतंत्रता दिवस समारोह में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना है। उन्होंने कार्यक्रम में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को पूरी तैयारी के साथ कार्यक्रम में भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने जिले वासियों का आह्वान किया कि वे इस राष्ट्रीय पर्व में बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी करें। उन्होंने सभी से कोविड-19 प्रोटोकॉल की पालना करने का भी आह्वान किया।
विज्ञापन

परेड की टुकड़ियों ने किया मार्च पास्ट का शानदार प्रदर्शन
मार्च पास्ट की टुकड़ियों ने इंचार्ज डीएसपी मोनिका देशवाल के नेतृत्व में हरियाणा पुलिस की टुकड़ी का एसआई दीपक कुमार, महिला पुलिस टुकड़ी की एएसआई संगीता, होम गार्ड का प्लाटून कमांडर सुधीर कुमार, एनसीसी ब्वायज सीनियर कैडेट मयंक यादव, एनसीसी गर्ल सीनियर कैडेट मीनाक्षी एनसीसी ब्वायज जूनियर कैडेट सौरभ, एनसीसी जूनियर गर्ल्स कैडेट छवि, गर्ल्स गाइड में अनुष्का, प्रजातंत्र के प्रहरी छात्रा प्रहरी तान्या के नेतृत्व में मार्च पास्ट का प्रदर्शन किया। फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम में आरपीएस स्कूल धारूहेड़ा ने राष्ट्रीय वंदना, देशभक्ति नृत्य एसवीएस स्कूल धामलाका, राजस्थानी नृत्य सनग्लो, पंजाबी भंगड़ा नृत्य सूरज स्कूल, हरियाणवी लोकनृत्य आरपीएस स्कूल, राष्ट्रगान राजकीय कन्या विद्यालय के अलावा विभिन्न स्कूली बच्चों ने योग, पीटी, डंबल आदि का प्रदर्शन किया।
जिला प्रशासन की ओर से समारोह की तैयारियों को दिया जा रहा अंतिम रूप
डीसी यशेंद्र सिंह ने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से 75वें स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। सफाई व्यवस्था को मद्देनजर रखते हुए शहर का सुंदरीकरण, सफेदी व रंग-रोगन किया जा रहा है तथा शहर के मुख्य चौराहों पर लगी हुई महान विभूतियों की प्रतिमाओं की साफ-सफाई की जा रही है। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक जोरवाल, एसडीएम रविंद्र यादव, सीटीएम रोहित कुमार, सीएमजीजीए अमन वालिया, डीएसपी अमित भाटिया, डीएसपी मौहम्मद जमाल, डीईओ राजेश कुमार व डीएसओ सुदेश कुमार सहित अन्य विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें