फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवासी मजदूर ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
कोसली। कोसली क्षेत्र के गांव जखाला में एक प्रवासी मजदूर ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के आत्महत्या करने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव जखाला में उत्तर प्रदेश के आठ-दस युवक बाजरे की कटाई के काम में लगे हुए थे। रात में सभी खाना खाकर सो गए। उनके सोने के बाद में उनके एक साथी गांव टावरपरवा जिला लखीमपुर निवासी राममिलन (34) ने पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह उठने पर दूसरे साथियों ने देखा और पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एएसआई अनील ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर सामान्य कार्रवाई करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक ने किस कारणों से आत्महत्या करने का अभी पता नहीं लग पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें