फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुक्रवार को चढ़ा पारा, पहुंचा 46 डिग्री

विज्ञापन
विज्ञापन
घटने के बाद पिछले दो दिन से पारा लगातार बढ़ रहा है। शुक्रवार को बढ़ते हुए यह 46 डिग्री तक पहुंच गया है। पिछले तीन दिनों में अधिकतम तापमान ढाई डिग्री सेल्सियस बढ़ गया है।
विज्ञापन

तापमान में पिछले दो दिनों से हो रही बढ़ोतरी का दौर तीसरे दिन शुक्रवार को भी जारी रहा। पिछले तीन दिनों में अधिकतम तापमान ढाई डिग्री सेल्सियस बढ़ गया है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 0.6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी के साथ 46 डिग्री पर पहुंच गया। भीषण गर्मी के चलते जहां घरों में कूलर-एसी भी जवाब दे रहे हैं। वहीं भीषण गर्मी के कारण दोपहर के समय सड़कों व बाजारों में सन्नाटा पसर रहता है।
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से राज्य में 21 व 22 मई को ज्यादातर क्षेत्रों में धूल भरी हवाएं चलने की संभावना है। इस दौरान कुछ स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी भी होने की संभावना है जिससे दिन के तापमान में गिरावट आने की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन

शुक्रवार को अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वीरवार के मुकाबले अधिकतम तापमान में 0.6 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान में 3.3 डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी दर्ज की गई। वीरवार को अधिकतम तापमान 45.4 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं बुधवार को अधिकतम तापमान 44.6 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें