डीसी को ज्ञापन सौपते अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्य।
- फोटो : Rewari
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने वीरवार को छात्र संघ चुनाव बहाल की मांग को लेकर सीएम के नाम उपायुक्त यशेंद्र सिंह को ज्ञापन सौंपा। संगठन मंत्री मनदीप नैन ने बताया कि हरियाणा में 22 वर्षों के बाद सरकार ने छात्र संघ चुनाव बहाल किए थे। 22 साल बाद एक बार चुनाव कराने के बाद फिर से इसे ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। इससे छात्र संगठनों में रोष है।
मीडिया प्रभारी दिनेश फांडन ने बताया कि छात्र संघ चुनाव तुरंत प्रभाव से करवाए जाएं, ताकि आने वाले समय में युवा छात्र हरियाणा के विकास में अपनी भागीदारी दे सकें। विवि संयोजक विशाल राव तातारपुर ने कहा कि अगर छात्र संघ चुनाव नहीं होते हैं तो विद्यार्थी परिषद संघर्ष करेगी। इस मौके पर नेहा चौधरी, इकाई उपाध्यक्ष संजू यदुवंशी व करिश्मा आदि विद्यार्थी मौजूद रहे।
संघर्ष के बाद शुरू हुई थी प्रक्रिया
स्टूडेंट यूनिटी आर्गनाइजेशन के प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु सिराधना ने कहा है कि अभी तक सरकार विधानसभा चुनाव को हवाला देकर चुनावों को स्थगित करती आ रही थी। इसका परिणाम विधानसभा चुनावों में सरकार को भुगतना भी पड़ा। सिराधना ने कहा कि छात्र संघ चुनाव शिक्षित युवाओं को देश व प्रदेश की राजनीति में भागीदारी का मौका देती है। ऐसे में जल्द से जल्द चुनाव प्रक्रिया शुरू कराई जानी चाहिए।