फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: दिल्ली से बावल जा रहे ट्रक में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग

Sun, 12 Jul 2026 11:40 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
बुरी तरह से जली गाड़ी
विज्ञापन
धारूहेड़ा। दिल्ली से बावल की ओर जा रहे एक ट्रक में रविवार सुबह करीब सवा 6 बजे अचानक शॉर्ट सर्किट के चलते आग लग गई। घटना धारूहेड़ा क्षेत्र में संगवाड़ी फ्लाईओवर के पास सर्विस लेन पर हुई। सूचना मिलते ही धारूहेड़ा फायर स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन

फायर विभाग के अनुसार अशोक लीलैंड ट्रक दिल्ली से बावल स्थित कंपनी में लोडिंग के लिए जा रहा था। इसी बीच ट्रक में आग लग गई। घटना में ट्रक चालक अब्दुल अजीज और परिचालक सुरक्षित रहे। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण वाहन की वायरिंग में शॉर्ट सर्किट माना गया है।
आग लगने से ट्रक का आगे का केबिन, वायरिंग, चालक की सीट, आगे के दोनों टायर, तिरपाल, रस्से, स्टेपनी और बैटरी जलकर क्षतिग्रस्त हो गए। फायर कर्मियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आग को फैलने से रोक दिया, जिससे बड़ा नुकसान और संभावित हादसा टल गया। वाहन मालिक कैलाश चंद चौधरी निवासी गांव रेण जिला अजमेर (राजस्थान) के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें