बोलनी गांव में बुधवार की रात शराब पार्टी में विवाद के बाद रेलवे वेंडर योगेश उम्र 37 साल की उसी के दो दोस्तों भूरिया और कालिया ने बेरहमी से लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी। योगेश को इतनी बुरी तरह पीटा गया कि उसकी पसली तक टूट गई। चाचा रामकिशन की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
योगेश की बेरहमी से की पिटाई
बोलनी गांव का योगेश रेलवे वेंडर था। बुधवार की रात वह गांव के ही भूरिया और कालिया के साथ एक स्कूल की चहारदीवारी के पास शराब पी रहा था। कुछ ही देर में किसी बात को लेकर तीनों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि शराब के नशे में विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ने योगेश की बेरहमी से पिटाई कर दी। इससे योगेश के सिर पर गहरी चोटें आईं।
चार साल पहले हुई थी योगेश की शादी
घटना की जानकारी मिलते ही परिजन योगेश को तुरंत ट्रामा सेंटर ले गए। डॉक्टरों ने यहां उसे गंभीर हालत देखते हुए रेफर कर दिया था। शहर के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान योगेश ने दम तोड़ दिया। योगेश घर का इकलौता बेटा था। उसकी चार साल पहले ही शादी हुई थी। योगेश की तीन साल की एक बेटी है। उसके सिर से पिता का साया उठ गया है।
योगेश के चाचा ने गांव के दो युवकों पर हत्या का केस दर्ज करवाया है। मामले की तफ्तीश जारी है। जल्द ही आरोपी पकड़ लिए जाएंगे।
-शिवदर्शन, प्रभारी, कसौला थाना, रेवाड़ी।
ये भी पढ़ें: Haryana: व्यापारी को घर बुलाया... नशा देकर हमबिस्तर हुई महिला, पति ने बनाया वीडियो, फिर शुरू हुआ असली खेल