फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: विधायक गीता ने मातनहेल को उपमंडल, बहु गांव को उप तहसील बनाने का मुद्दा उठाया

विज्ञापन
27jjrp11- विधानसभा में झज्जर क्षेत्र की मांगों व समस्याओं को रखती झज्जर विधायक गीता भुक्कल। स्र - फोटो : स्रोत : संस्थान
विज्ञापन
साल्हावास (झज्जर)। पूर्व शिक्षा मंत्री और झज्जर से कांग्रेस विधायक गीता भुक्कल ने मानसून सत्र के दौरान झज्जर के विकास के मुद्दों को जोर-शोर से उठाया। उन्होंने हलके के कस्बे मातनहेल को सब-डिवीजन और गांव बहु को उप तहसील बनाने की मांग रखी। कहा, वह 12 साल से भाजपा कार्यकाल में झज्जर के विकास के विभिन्न मामलों को उठाती रही हैं लेकिन सरकार झज्जर के साथ विपक्ष का हलका होने की वजह से सौतेला रवैया अपना रही है।
विज्ञापन

गीता ने कहा, मातनहेल को सब-डिवीजन बनाना समय की जरूरत है। जिले के अंतिम छोर पर बसे गांवों के लोग, खासकर किसानों को अपनी समस्याओं को लेकर कई किलोमीटर का सफर तय कर झज्जर आना पड़ता है। मातनहेल कस्बा झज्जर हलके का केंद्र बिंदु है। यदि उसे सब-डिवीजन बनाया जाता है तो निश्चित तौर पर अनेक गांवों के लोगों और आमजन का सीधा फायदा होगा।
वहीं, जिले के ऐतिहासिक गांव बहु को उप तहसील बनाने की मांग रखी। साथ ही मानसून सत्र में छुछकवास बाईपास की मांग के साथ-साथ बहु तक फोर लाइन बनाने, झज्जर-दादरी रोड फोर लाइन, शहर के पीडब्ल्यूडी रोड जल्दी से जल्दी संज्ञान में लेकर बनाने की मांग रखी।
विज्ञापन



गोरिया में शूटिंग रेंज बनाने की मांग
विधायक गीता ने ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर के गांव गोरिया में शूटिंग रेंज बनाने की मांग की। कहा, बिरोहड़ गांव को माॅडल बनाते हुए पहलवान अमन सहरावत के नाम से खेल स्टेडियम बनाया जाना चाहिए।


मातनहेल से साल्हावास सड़क बनाने का मुद्दा फिर उठाया

विधायक गीता ने कहा, मातनहेल-साल्हावास सड़क का मुद्दा पिछली मनोहर सरकार के समय से उठाती आ रही हैं। हर बार यही जवाब मिलता है कि बस काम शुरू होने वाला है। आज भी उन्हें बताया गया कि काम शुरू है। उन्होंने कहा कि उन्होंने हाल ही की इस सड़क की फोटो मंगवाई हैं, जहां सिर्फ बडे़ गड्ढों में रोडे डाले गए हैं। सड़क निर्माण कार्य बिलकुल शुरू नहीं किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें