फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: विकसित भारत संकल्प यात्रा में लोगों को किया जागरूक

Tue, 16 Jan 2024 12:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। विकसित भारत संकल्प यात्रा-जनसंवाद सोमवार को जिला के गांव प्रागपुरा, पातूहेड़ा, नांगल तेजू, झाबुआ, टीकला, तिहाड़ा, ढाणी सांतो, शहबाजपुर इस्तमुरार, नंगली गोधा, ठोठवाल, मैलावास व मामडिया आसमपुर में पहुंची।
विज्ञापन

जिले के बावल विधानसभा के गांव तिहाड़ा में हरियाणा सरकार में सहकारिता एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डा. बनवारी लाल, गांव प्रागपुरा में भाजपा नेता जयवीर योगी, पातूहेड़ा में भाजपा नेता ईश्वार चनेजा, गांव मैलावास व गांव मामड़िया, आसमपुर में जिला परिषद अध्यक्ष मनोज कुमार, ढाणी सांतो में भाजपा नेता जयभगवान, गांव शहबाजपुर इस्तमुरार में भाजपा नेत्री सीमा गुप्ता, गांव नंगली गोधा में भाजपा नेत्री कुमारी गीता, गांव ठोठवाल में भाजपा नेत्री हेमलता तंवर, गांव टीकला में भाजपा नेता राम सिंह सांवरिया, गांव नांगल तेजू में भाजपा नेता कुलदीप चौहान व गांव झाबुआ में ब्लॉक समिति पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र छिल्लर ने लाभार्थियों से सीधा संवाद किया।

इस कार्यक्रम के दौरान कृभको की ओर से किसानों को खेती में सहायक ड्रोन तकनीक का प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिसे लेकर किसान उत्साहित हैं। सरकार देश-प्रदेश में कृषि क्षेत्र में नवाचार व नई तकनीक के उपयोग को बढ़ावा दे रही है, ताकि बेहतर उपज के साथ-साथ किसानों की आय में भी वृद्धि हो सके। हरियाणा सहित अन्य राज्यों में किसान खेती के कार्यों में ड्रोन का उपयोग करने लगे हैं। बेहतर उपज आज हर देश की जरूरत है। इसके लिए बेहद जरूरी है कि इस क्षेत्र में भी तकनीक का भरपूर उपयोग हो। खेती-किसानी भी धीरे-धीरे हाइटेक हो रही है। सरकार कृषि कार्यों में ड्रोन के उपयोग के लिए किसानों को प्रोत्साहित कर रही है। ड्रोन से बड़े क्षेत्रफल में महज कुछ मिनटों में नैनो तरल यूरिया सहित, प्राकृतिक खाद या दवा का छिड़काव किया जा सकता है।
विज्ञापन


मुख्य अतिथियों ने विभागीय प्रदर्शनी का किया अवलोकन

इस दौरान मुख्य अतिथियों ने गांवों में लगाई गई विभागीय प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए आमजन को सरकार की योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित व जागरूक किया। विकसित भारत संकल्प यात्रा-जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान नागरिकों को प्रचार सामग्री का वितरण भी किया गया। अवसर पर मुख्य अतिथियों ने नागरिकों को हमारा भारत-विकसित भारत की शपथ भी दिलाई। इस दौरान लाभार्थियों व आम नागरिकों को सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों पर आधारित ब्रॉशर, कैलेंडर सहित अन्य प्रचार सामग्री का वितरण भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें