फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए किया जागरूक

Tue, 16 Jan 2024 12:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले के गांव काहन्ड़वास में हरियाणा उदय मुहिम के तहत वट वृक्ष सामाजिक संस्था एवं ग्राम पंचायत की ओर से बुजुर्ग सम्मान एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन ने शिरकत की। बीएस यादव ने ग्रामवासियों एवं वट वृक्ष सामाजिक संस्था की तरफ से पुलिस अधीक्षक का स्वागत व अभिनंदन किया। पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन ने उपस्थित युवाओं व ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि युवा अपनी ऊर्जा शिक्षा व खेलों में लगाएं तथा अपनी बेहतर प्रतिभा का प्रदर्शन कर अपने मां-बाप व इलाके का नाम रोशन करें। पुलिस प्रशासन की ओर से नशे के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम में आमजन आगे आकर अपनी अग्रणी भूमिका निभाएं तथा और अधिक भागीदारी सुनिश्चित करें ताकि नशे को समाज से पूरी तरह से खत्म किया जा सके। युवा अपने लक्ष्य को निर्धारित कर मेहनत के बलबूते पर अपनी मंजिल प्राप्त करके अपने मां-बाप के सपनों को साकार करें।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जिला पुलिस सभी गांवों में युवाओं को खेलों से जोड़कर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन करवा के युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश दे रही है। जिसके काफी सार्थक परिणाम आ रहे है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन ने गांव के बुजुर्ग व प्रतिभाशाली युवाओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर सुशील यादव ने आयोजक संस्था को नि:शुल्क एम्बुलेंस डोनेट की गई। पुलिस अधीक्षक द्वारा नि:शुल्क एम्बुलेंस सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। उन्होंने इस सराहनीय कार्य के लिए सुशील यादव को प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर एसडीएम हिसार डॉ. जयवीर यादव, सिटी मजिस्ट्रेट रेवाड़ी लोकेश यादव, डीएसपी कोसली जयसिंह, कोसली थाना प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद, संस्था के प्रधान लखेद्र देव, हैडमास्टर सतीश कुमार, देशराज थानेदार, डॉ. विजय पाल, प्रिंसिपल दुलीचन्द मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें