फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: नन्हें कलाकारों ने जीता दिल

Fri, 31 Oct 2025 12:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
बाल महोत्सव में अभिनय करते प्रतिभागी। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिला बाल कल्याण परिषद की तरफ से आयोजित बाल महोत्सव का ग्यारहवां दिन बच्चों की अद्भुत प्रतिभा और सृजनशीलता के नाम रहा। कार्यक्रम में बेस्ट ड्रामेबाज (प्रथम वर्ग) एवं वन एक्ट प्ले, थिएटर प्ले (चतुर्थ वर्ग) प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें जिले के विभिन्न विद्यालयों से आए नन्हें कलाकारों ने अपने अभिनय से सभी का दिल जीत लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ जिला बाल कल्याण अधिकारी वीरेंद्र यादव द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में 21 विद्यालयों के 98 बच्चों ने भाग लिया। बीते दस दिनों में बच्चों ने सभी प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा से सभी को मंत्रमुग्ध किया।
उन्होंने सभी प्रतिभागियों, अध्यापकों और अभिभावकों की सराहना करते हुए बच्चों को लगातार अपनी कला को निखारने के लिए प्रेरित किया। मंच पर प्रस्तुत नाटकों में बाल अधिकार, महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा और राष्ट्रप्रेम जैसे विषयों को प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत किया गया।
विज्ञापन

बच्चों की संवाद-अभिव्यक्ति, हावभाव और मंचीय प्रस्तुति ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। पूरा सभागार बच्चों की अदाकारी पर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। निर्णायक मंडल में मदन डागर, अंकुर खेर और विजय भाटोटिया शामिल रहे। कार्यक्रम में नीतू भारद्वाज, भगवती, पिंकी, रोशनी, जोगेंद्र यादव, सुकरम यादव, अनिल शर्मा सहित अनेक अधिकारी एवं वॉलंटियर उपस्थित रहे।

बाल महोत्सव में अभिनय करते प्रतिभागी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें