फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: अनियमितता मिलने पर 7 मेडिकल स्टोर के लाइसेंस रद्द

Sun, 16 Feb 2025 12:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। स्वास्थ्य विभाग के निर्देशानुसार ड्रग इंस्पेक्टर रजनेश की ओर से जिले में मेडिकल स्टोर का निरीक्षण किया जा रहा है। इनमें अनियमितताओं की भी जांच की जाती है।
विज्ञापन

दवा निरीक्षक रजनेश ने बताया कि पिछले दो-तीन दिनों में निरीक्षण के दौरान अनियमितताएं मिलने पर 7 मेडिकल स्टोर के 3 से 7 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड किए गए। जिन मेडिकल स्टोर में अनियमितता मिलीं, उनमें शहर के साथ ही गांवों के भी शामिल रहे। उन्होंने बताया कि इनमें बावल, बनीपुर चौक, प्राणपुरा रोड नियर झाबुआ, ओल्ड कोर्ट रोड मॉडल टाउन, गढ़ी बोलनी रोड, करनावास व बीकानेर रोड काकोड़िया के स्टोर शामिल हैं। इनमें अलग-अलग प्रकार की अनियमितताएं मिली हैं। किसी में फार्मासिस्ट नहीं तो किसी में बिना चिकित्सक की सलाह के प्रतिबंधित दवाएं बेची जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें