फोटो : 29कोसली में वाहनों की जांच करते टीम। स्रोत : विभाग
रेवाड़ी। उपमंडल अधिकारी विजय सिंह यादव की अध्यक्षता में गठित व खंड शिक्षा अधिकारी नाहड़ राजेंद्र शर्मा की नेतृत्व वाली टीम ने कोसली के विभिन्न स्कूलों की जांच की। इस दौरान कुल 12 स्कूलों की 51 बसों की जांच की, जिसमें से वाहनों में कमी के अनुसार कुल 12 चालान किए गए। इन चलानों में वे चालान भी शामिल हैं जो सड़क पर चलते हुए स्कूल वाहनों के काटे गए। टीम ने आरबीएस स्कूल जाहिदपुर, बाल संस्कार वैली पब्लिक स्कूल सुरेहली, आरएमआर सीनियर सेकेंडरी स्कूल नाहड़, सीबीआर स्कूल बाहला, सरिता मिडल स्कूल भड़ंगी, सत्य भारती स्कूल बहाला, सत्य भारती स्कूल कोहारड, न्यू एरा पब्लिक स्कूल गुजरवास, एमबीआर सीनियर सेकेंडरी स्कूल लूखी, विवेकानंद स्कूल बव्वा, राधा कृष्ण स्कूल कारौली व केपीएस कोसली का निरीक्षण किया। संवाद