फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: मंडी के लिए जमीन खरीद प्रक्रिया अंतिम चरण में

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। कुंड सबयार्ड में नई अनाज मंडी स्थापित करने की प्रक्रिया तेज हो गई है। मार्केट कमेटी की ओर से गांव भालखी ग्राम पंचायत की करीब नौ एकड़ जमीन कलेक्टर रेट पर खरीदने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। इसके लिए हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड पंचकूला की ओर से करीब पांच करोड़ रुपये का बजट जारी किया गया है।
विज्ञापन


मार्केट कमेटी के सचिव नरेंद्र ने बताया कि जमीन खरीद के लिए विभिन्न विभागों से अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) लेने का कार्य भी लगभग पूरा हो चुका है। जमीन की पैमाइश पूरी होने के बाद पंचायत को जमीन की राशि हस्तांतरित की जाएगी। इसके बाद हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड की ओर से मंडी के विकास कार्य जल्द शुरू किए जाएंगे। नई अनाज मंडी बनने से आसपास के करीब 50 से 60 गांवों के किसानों को कृषि उपज की बिक्री के लिए बेहतर सुविधाएं मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें