परिवार के साथ खड़े कृष्ण यादव। स्रोत : परिवार
रेवाड़ी। सेक्टर-1 निवासी कृष्ण यादव फ्लाइंग ऑफिसर बन गए हैं। उनकी इस उपलब्धि से परिवार और गांव में खुशी है। कृष्ण यादव मूलरूप से जिले के ही गांव बालधन के रहने वाले हैं।
कृष्ण यादव के पिता युद्धवीर सिंह भी भारतीय वायु सेना में सेवा दे चुके हैं। पिता की प्रेरणा से ही कृष्ण ने बचपन से देश सेवा का सपना देखा।
कृष्ण कुमार की उपलब्धि पर माता संतोष यादव, बहन मोहनी यादव और पत्नी सुदेश यादव ने खुशी जाहिर करते हुए बधाई दी। वहीं नाना सूबेदार दीनदयाल, लालमन यादव, पवन कुमार और विनोद यादव आदि ने उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। संवाद