फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: फुटबॉल में भिवानी को खेड़ला ने 7-6 से हराया, 40 टीमें ले रहीं हिस्सा

Wed, 30 Sep 2026 11:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
पीएमश्री स्कूल में आयोजित फुटबॉल मुकाबला। संवाद
विज्ञापन
बावल। कस्बे के पीएमश्री स्कूल में चल रहे 88वें पांच दिवसीय गांधी जयंती खेल महोत्सव के तीसरे दिन फुटबॉल मुकाबले हुए। इसमें खेड़ला की टीम ने भिवानी को 7-6 से हराया। वहीं, माजरा ने दौसा को एक गोल, रोहिणी ने दौसा को 6-5 और गढ़ी हरसरू ने सोहना को 6-4 से हराया।
विज्ञापन

कोच रतनलाल ने बताया कि फुटबॉल प्रतियोगिता में कुल 40 टीमें भाग ले रही हैं। इनमें हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश समेत देश के विभिन्न हिस्सों की टीमें शामिल हैं। खेल समिति सदस्य अर्जुन चौकन और लाला चौहान ने बताया कि कबड्डी प्रतियोगिता में भी करीब 22 टीमें हिस्सा ले रही हैं।
आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि फुटबॉल प्रतियोगिता 28 सितंबर से शुरू हुई है और इसका फाइनल मुकाबला 2 अक्तूबर को होगा। प्रतियोगिता की विजेता टीम को एक लाख रुपये नकद और ट्रॉफी, जबकि उपविजेता टीम को 61 हजार रुपये और ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। कबड्डी की विजेता टीम को 51 हजार रुपये और ट्रॉफी से सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

2 अक्तूबर को कुश्ती दंगल का आयोजन होगा। इसमें 500 रुपये से लेकर एक लाख रुपये तक के कुश्ती मुकाबले होंगे। इसके अलावा लड़के-लड़कियों के लिए जैवलिन थ्रो, खो-खो, दौड़ और बुजुर्ग दौड़ समेत अन्य प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जा रही हैं। आयोजन समिति के अनुसार, प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए पहले पंजीकरण करवाना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें