फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: घर में घुसकर आभूषण और दो गैस सिलिंडर चोरी

Tue, 07 Nov 2023 12:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। शहर के पुराना हाउसिंग बोर्ड स्थित एक मकान में घुसकर चोर 8 तोला सोने और चांदी के आभूषण और दो गैस सिलिंडर उठा ले गया। वारदात के समय महिला पास में स्थित मंदिर में पूजा करने के लिए गई थी। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
मूलरूप से मोहल्ला नई आबादी निवासी बिंदिया फिलहाल कोर्ट के समीप पुराना हाउसिंग बोर्ड स्थित एक मकान में किराए पर रहती हैं। बिंदिया रविवार की सुबह के समय अपने घर के बाहर कुंडी लगाकर पास में ही स्थित मंदिर में पूजा करने गईं थी। लौटने पर कमरे के अंदर से कुंडी लगी मिली। पड़ोसी की मदद से अंदर लगी कुंडी खोली तो सामान बिखरा मिला। इस बीच श्मशान घाट की दीवार की तरफ लगे रोशनदान के लोहे के सरिए टूटे हुए थे। चोर ने रोशनदान के रास्ते कमरे में घुसकर घटना को अंजाम दिया और अंदर से कुंदी लगा ली। घटना में 8 तोला सोने के आभूषण जिनमें सोने की 1 चेन, 2 कानों के टॉप्स, दो अंगूठी, चांदी का छत्र, 2 चांदी की ध्वजा और 2 गैस सिलिंडर चोरी हुए हैं। बिंदिया ने घटना की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम पर दी। सेक्टर-3 चौकी पुलिस ने मौके का निरीक्षण करने के बाद चोरी का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्दी का सीजन शुरू होते ही रेवाड़ी जिले में लगातार चोरी की वारदातें बढ़नी शुरू हो गई है। एक दिन पहले ही कालका रोड स्थित विकास नगर में एक कंपनी कर्मचारी के घर से चोर गहने और कैश चोरी कर ले गए। इसके अलावा नई आबादी में भी चोरी की वारदातें हुई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें