फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: 75 लाख से जवाहर लाल नेहरू व मार्केट कमेटी पार्क की सुधरेगी दशा, टेंडर जारी

विज्ञापन
जवाहर लाल नेहरू पार्क की बदहाल दशा। संवाद
विज्ञापन
प्रवेश चौहान
विज्ञापन


रेवाड़ी। शहर के प्रमुख स्थलों में शुमार महाराणा प्रताप चौक स्थित जवाहर लाल नेहरू पार्क की मरम्मत व सुंदरीकरण को लेकर नगर परिषद ने टेंडर जारी कर दिया है। 54.15 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे है।
अनाज मंडी गेट के पास मार्केट कमेटी कॉलोनी से सटे पार्क के जीर्णोद्धार के लिए टेंडर जारी किया है। करीब 20.37 लाख रुपये की राशि इस पर खर्च की जाएगी। दोनों पार्कों पर करीब 75 लाख रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन

नेहरू पार्क शहर के बड़े पार्कों में से एक है। लंबे समय से पार्क उपेक्षा के कारण यह जर्जर स्थिति में पहुंच गया है। यहां टूटे हुए फुटपाथ, क्षतिग्रस्त बाउंड्री, टूटी बेंच, दिवारों से गिर रही टाइलें व गंदगी का आलम है।
पार्क की हालत बिगड़ने से बच्चों, बुजुर्गों और सुबह-शाम टहलने वालों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पार्क में टूटे रास्ते, जंग लगे झूले, टूटी ग्रिलें और कूड़े के ढेर के कारण यह जगह अपनी पहचान खो रही है। अब नगर परिषद द्वारा जारी टेंडर से उम्मीद है कि इस समस्या का समाधान जल्द होगा। संवाद



पार्कों में होंगे ये कार्य
पार्कों के मुख्य प्रवेश द्वार का नवीनीकरण, नई पगडंडियों का निर्माण, हरियाली बढ़ाने के लिए पौधरोपण, बच्चों के लिए नए झूले, आधुनिक बैंच लगाना, पार्किंग व्यवस्था में सुधार, नई एलईडी लाइटें जैसी सुविधाएं शामिल हैं।

-

पार्क की दशा सुधरेगी तो पहुंचेंगे अधिक लोग
स्थानीय विकास, सुरेश व अनिल ने बताया कि वह सुबह और शाम के समय नेहरू पार्क में सैर करने के लिए जाते हैं मगर जगह जगह पर गंदगी का आलम देखकर काफी परेशानी होती है। साथ ही पार्क की कई जगहों पर टाइलें भी टूटी हुई हैं जिससे गिरने का भी खतरा रहता है। अगर पार्क की दशा सुधरेगी तो काफी फायदा होगा। लोगों की भी संख्या बढ़ेगी।


शहर में बैंच लगाने पर खर्च होंगे 14.44 लाख



नगर परिषद ने शहर के विभिन्न स्थानों पर बैंच लगाने और बैठने की सार्वजनिक सुविधा बढ़ाने के उद्देश्य से री-टेंडर किया है। परिषद द्वारा जारी टेंडर के अनुसार इस परियोजना के लिए कुल 14.44 लाख रुपये का टेंडर मूल्य निर्धारित किया गया है। शहर के पार्कों, मुख्य सड़कों, बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर बैठने की सुविधाएं बढ़ाने की जरूरत महसूस की जा रही है। परिषद का कहना है कि शहर में नागरिक सुविधाओं को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता है और बैंच लगाने से लोगों को विशेषकर बुजुर्गों व बच्चों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन


वर्जन

पार्कों की हालत ठीक करने के लिए टेंडर जारी किए गए हैं। इसमें सुंदरीकरण के साथ सुधार का कार्य करवाया जाएगा। पार्कों में बेहतर तरीके से कार्य करवाया जाएगा। -पूनम यादव, चेयरपर्सन, नगर परिषद रेवाड़ी।

जवाहर लाल नेहरू पार्क की बदहाल दशा। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें