किशनगढ़ स्कूल में बच्चों को गर्म वस्त्र वितरित करते समिति के पदाधिकारी। स्रोत : समिति
रेवाड़ी। किशनगढ़ माध्यमिक विद्यालय में सामाजिक संस्था पर्यावरण जागरूक अभियान समिति की तरफ से जरूरतमंद 72 बच्चों को गर्म वस्त्र वितरित किए गए। समिति के अध्यक्ष बहादुर सिंह खोला ने कहा कि सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, बस उन्हें समाज और अभिभावकों की सही दिशा और समर्थन की जरूरत है। कार्यक्रम में समिति के जिला महासचिव हरिंद्र यादव, राधेश्याम, बिजेंद्र खोला, मुख्याध्यापक नवीन खोला और राजकुमार यादव मौजूद रहे। संवाद