फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे ट्रैक पर रखा लोहे का गार्डर, मालगाड़ी से टकराया, हादसा टला

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। नारनौल रेल मार्ग पर रेवाड़ी-खोरी स्टेशन के बीच रखे लोहे का गार्डर की वजह से बड़ा हादसा होने से टल गया। रेलवे ट्रैक पर रखा गार्डर रेवाड़ी से फुलेरा जा रही मालगाड़ी से टकरा गया और दूर जा गिरा। राजकीय रेलवे पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं। पुलिस के अनुसार रविवार सुबह किसी ने लोहे का एक गार्डर रेवाड़ी-खोरी स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक पर रख दिया। सुबह करीब पांच बज कर 15 मिनट पर रेवाड़ी से फुलेरा जा रही मालगाड़ी के इंजन से ट्रैक पर रखा गार्डर टकरा गया।
विज्ञापन

गार्डर दोनों लाइनों को क्रास करते हुए रखा गया था, जिससे बड़ा हादसा भी हो सकता था। ट्रैक पर लोहे का गार्डर रखने की सूचना मालगाड़ी के चालक सुरेंद्र कुमावत ने कंट्रोल रूम में दी। कंट्रोल रूम से सूचना मिलने के बाद सीनियर सेक्शन इंजीनियर (एसएसई) मदन लाल कोहली और रेलवे सुरक्षा बल व राजकीय रेलवे पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने मालगाड़ी को रवाना किया। जीआरपी रेवाड़ी ने एसएसईं मदन लाल कोहली की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ रेलवे एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है।
रेवाड़ी-नारनौल ट्रैक पर बड़ी संख्या में सवारी गाड़ियां भी दिनभर में जाती हैं। ट्रैक पर जानबूझकर गार्डर रखा गया जिसका उद्देश्य किसी बड़े हादसे को अंजाम देने का भी हो सकता है। अगर कोई तेज रफ्तार सवारी गाड़ी इससे टकरा जाती तो स्थिति विकट हो सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें