फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएचसी को धरातल पर उतारने के लिए संबंधित विभागों को दिए जाएंगे निर्देश : आरती

Wed, 01 Apr 2026 02:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव से भेंट करते सरंपच, पच व अन्य। स्रोत : ग्रामीण
विज्ञापन
रेवाड़ी। महेंद्रगढ़ की खातोदड़ा और पाली ग्राम पंचायतों ने पीएचसी स्वीकृत होने पर खुशी जताई है। इसके लिए सरपंचों, पंचों ने रेवाड़ी स्थित रामपुरा हाउस पहुंचकर हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव से भेंट की और आभार जताया।
विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि जनता का विश्वास और सहयोग ही सरकार की सबसे बड़ी ताकत है। प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य कर रही है और आने वाले समय में और भी बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि स्वीकृत पीएचसी को जल्द से जल्द धरातल पर उतारने के लिए संबंधित विभागों को निर्देश दिए जाएंगे ताकि आमजन को शीघ्र लाभ मिल सके। ग्राम खतोदड़ा के सरपंच कृष्ण और पाली के सरपंच देशराज सरपंच सहित ग्राम प्रतिनिधियों ने बताया कि अब मरीजों को छोटे-छोटे उपचार के लिए दूर-दराज के अस्पतालों में नहीं जाना पड़ेगा।
विज्ञापन

इससे विशेष रूप से महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को बड़ी राहत मिलेगी। लंबे समय से ग्रामीणों की मांग रही कि पीएचसी की स्वीकृति अब पूरी होने जा रही है जिससे आसपास के गांवों के हजारों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें