फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: गांव बेरली कलां में कब्जा हटवाने के निर्देश

Thu, 25 Jun 2026 11:35 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
समाधान शिविर में शिकायत लेकर पहुंचे लोग। स्रोत : प्रशासन
विज्ञापन
रेवाड़ी। डीसी अभिषेक मीणा ने वीरवार को लघु सचिवालय सभागार में पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र मीणा व अन्य अधिकारियों के साथ आमजन की शिकायतें सुनीं।
विज्ञापन

समाधान शिविर में गांव राजियाका में कृषि भूमि पर अवैध रूप से काटे जा रहे प्लॉट की शिकायत पर डीसी ने डीटीपी को जांच करने के निर्देश दिए। गांव गिंदोखर में दूषित पानी की निकासी को खुलवाने के लिए डीसी ने बीडीपीओ को आदेश दिए हैं।
गांव पाडला की गली में दूषित पानी की निकासी न होने पर डीसी ने बीडीपीओ बावल को निर्देश दिए गए। गांव आसियाकी टप्पा में घर पर पेड़ झुके होने की शिकायत पर डीसी ने संबंधित अधिकारियों को पेड़ हटवाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव बेरली कलां में अवैध कब्जे की शिकायत पर डीसी ने डीडीपीओ को जांच कर अवैध कब्जा हटवाने को कहा है। गांव बगथला में पंचायत भूमि पर हो रहे अवैध कब्जे की शिकायत पर डीसी ने डीडीपीओ को आदेश दिए हैं। इस अवसर पर एडीसी राहुल मोदी, एसडीएम सुरेश कुमार, सीटीएम जितेंद्र कुमार सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें