कार्यशाला में भाग लेते शिक्षक। स्रोत : कॉलेज
रेवाड़ी। दिल्ली रोड स्थित किशन लाल पब्लिक कॉलेज के वाणिज्य विभाग में जीएसटी रिटर्न फाइलिंग से संबंधित तीन दिवसीय कार्यशाला का उद्घाटन मंगलवार को किया गया। इसमें विद्यार्थियों को जीएसटी रिटर्न फाइलिंग की प्रक्रिया बताई गई।
अधिवक्ता मनीष तायल ने विद्यार्थियों को जीएसटी रिटर्न फाइलिंग की प्रक्रिया, उसके नियमों और व्यावहारिक पहलुओं के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान किया।
कॉलेज की प्राचार्य कविता गुप्ता ने कहा कि जीएसटी की जानकारी प्रत्येक छात्र विशेषकर वाणिज्य के छात्रों के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की कार्यशालाएं विद्यार्थियों को केवल सैद्धांतिक ज्ञान ही नहीं, बल्कि व्यावहारिक अनुभव भी प्रदान करती हैं।
इससे उनके कॅरिअर को नई दिशा मिलती है। कार्यक्रम की संयोजक डॉ. मंजू गर्ग ने बताया कि 17 से 19 मार्च तक चलने वाली यह कार्यशाला विशेष रूप से विद्यार्थियों को कर प्रणाली की व्यावहारिक जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित की गई है।