फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाल्हावास में बनेगी आईएमटी, रेवाड़ी के 10 किमी दायरे में ग्रीन उद्योगों को मिलेगा प्रवेश : राव नरबीर सिंह

Fri, 26 Jun 2026 11:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
गांव बुढपुर में राव मोहर सिंह जैव विविधता पार्क और अमृत सरोवर का शिलान्यास करते मंत्री राव नरबी
विज्ञापन
रेवाड़ी। हरियाणा के वन, पर्यावरण एवं वन्य जीव मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि पाल्हावास में आईएमटी बनाई जाएगी। भविष्य में हरियाणा में ग्रीन उद्योग को प्रवेश मिलेगा। इसकी शुरूआत रेवाड़ी के आसपास 10 किलोमीटर के दायरे से की जाएगी। उन्होंने शुक्रवार को गांव बुढ़पुर में राव मोहर सिंह जैव विविधता पार्क (बायोडायवर्सिटी पार्क) और अमृत सरोवर का शिलान्यास करने के बाद ये बातें कहीं।
विज्ञापन

राव नरबीर ने बाबा धूनीराम मंदिर में भगवान शिव और ब्रह्मलीन बाबा धर्मदास महाराज पहली पुण्यतिथि पर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। उन्होंने कहा कि मैं केवल बुढ़पुर-लाखनौर का ही मंत्री नहीं बल्कि अहीरवाल और पूरे हरियाणा की जिम्मेदारी मुझ पर है। मंदिर के महाराज और ग्रामीणों ने मुझे गांव में बुलाया, अब आपके साथ आसपास के जिन गांवों की पंचायतों ने अपने मांग पत्र मुझे दिए हैं, उन्हें पूरा करवाना मेरी जिम्मेदारी है।
उन्होंने कहा कि अगले साल फिर गांव में आएंगे। आज अधिकारियों ने हमें और ग्रामीणों को जो बताया है, उसका जायजा लिया जाएगा। तब पता चलेगा कि जो कहा, उसे पूरा किया या नहीं। अगले एक साल तक आप भी कहीं नहीं जाओगे और मैं भी नहीं जाने वाला। 2024 का चुनाव मैंने लोगों के काम करने के लिए ही लड़ा था। इसलिए जो कहा गया है, उसे निर्धारित समय में पूरा करें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि संयुक्त पंजाब के समय में अहीरवाल क्षेत्र के प्रमुख शिक्षाविद् रहे राव मोहर सिंह के नाम पर जैव विविधता पार्क क्षेत्र के लिए बड़ी सौगात है। यह पार्क 30 एकड़ में विकसित होगा। इसमें 150 से अधिक प्रजातियों के पेड़-पौधे लगाए जाएंगे। इनमें औषधीय पौधे भी रोपे जाएंगे। पार्क में ओपन जिम के साथ-साथ अन्य सुविधाएं भी होंगी।
पार्क के बीच में बने तालाब से गंदा पानी निकालकर नहर का पानी भरा जाएगा और खाली तालाब को भी व्यवस्थित कर नहरी पानी से भरा जाएगा। पार्क में बच्चों के खेलने के लिए झूले और ट्रैक का निर्माण किया जाएगा। पार्क के चारों तरफ तारों की 8 से 10 फीट ऊंची बाड़ लगाी जाएगी।
इससे पहले पत्थरों से तीन फीट ऊंची मजबूत दीवार बनाई जाएगी। लोगों के घूमने के लिए पार्क में 1800 मीटर लंबा ट्रैक बनाया जाएगा। वन विभाग की ओर से पार्क का निर्माण करवाया जा रहा है। विभाग का पहला बायोडायवर्सिटी पार्क गुरुग्राम में है। रेवाड़ी में दूसरा बनने जा रहा है।
नहीं नजर आए भाजपा के वरिष्ठ नेता
गांव में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पहले की तरह शुक्रवार को भी भाजपा संगठन और जनप्रतिनिधियों ने राव नरबीर सिंह के कार्यक्रम से दूरी बनाकर रखी। विधायक लक्ष्मण सिंह को लेकर मंत्री ने कि वह भी विधायक है और मैं भी। मुझे तो यह भी नहीं पता कि पंचायत ने उन्हें निमंत्रण दिया था या नहीं। जिलाध्यक्ष की गैरमौजूदगी पर उन्होंने कहा कि शायद उनकी कोई राजनीतिक मजबूरी रही होगी। मेरे कार्यक्रमों में उनके न आने के बारे में तो वहीं बता सकती हैं। पहली बार अपने पैतृक गांव पहुंचने पर राव नरबीर सिंह का भव्य स्वागत किया गया।
-
कहा-हरियाणा के सभी जिले नेशनल हाईवे से जुड़े
मंत्री ने कहा कि हरियाणा के सभी जिले नेशनल हाईवे से जुड़े हैं। प्रदेश के एक जिले से किसी भी जिले में जाने के लिए चार से पांच घंटे ही मात्र लगते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लागू की मेक इन हरियाणा इंडस्ट्री पॉलिसी देश में अपनी तरह की पहली पॉलिसी है। इसके लॉन्च होते ही एक लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के निवेश के अवसर प्राप्त हुए हैं। प्रदेश में औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए 10 नई आईएमटी में से एक कोसली क्षेत्र में बनाई जाएगी। इसके निर्माण से यहां रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और विकास की नई राहें खुलेंगी। इस अवसर पर उन्होंने ग्रामीणों से प्लास्टिक की पॉलीथिन का बहिष्कार करने और जूट या कपड़े के थैलों को बढ़ावा देने का आह्वान भी किया।

गांव बुढपुर में राव मोहर सिंह जैव विविधता पार्क और अमृत सरोवर का शिलान्यास करते मंत्री राव नरबी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें