फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धारूहेड़ा में ढहाए अवैध निर्माण

विज्ञापन
अवैध निर्माण को ढहाती जेसीबी। संवाद - फोटो : Rewari
विज्ञापन
जिला नगर योजनाकार की ओर से धारूहेड़ा में अवैध कॉलोनी व निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की गई है। इसमें राजस्व संपदा अलावलपुर, उपतहसील धारूहेड़ा, जिला रेवाड़ी में अवैध रूप से विकसित हो रही लगभग 3 एकड़ क्षेत्र में अवैध कॉलोनी में जेसीबी ने अपना पंजा चलाया। जेसीबी ने 22 डीपीसी, 4 चहारदीवारी व निर्माणाधीन को तोड़ दिए।
विज्ञापन

जिला नगर योजनाकार धर्मबीर सिंह खत्री ने बताया कि अवैध निर्माण नियम के विरुद्ध था। उन्होंने आमजन से अपील की कि कहीं शहरी क्षेत्र में कोई भी अवैध निर्माण न करें। किसी भी प्रकार का निर्माण करने से पहले सरकार के नियमानुसार अनुमति लें। उन्होंने बताया कि अवैध कॉलोनी काटने वाले आमजन को झूठे सब्जबाग दिखाकर खाली भूमि पर प्लाट बेच देते हैं। आम नागरिकों को तब पता चलता है जब उस स्थल पर अवैध निर्माण शुरू करने पर कार्यवाही की जाती है। उस समय जिस व्यक्ति ने वह प्लाट खरीदा है व अपने आप को ठगा महसूस करता है। इसलिए आम जनता से बार-बार यही अपील की जाती है कि किसी भी अवैध कॉलोनी में कोई प्लाट न खरीदें ताकि आमजन की कमाई बेकार न जाए। कोई भी व्यक्ति प्लॉट खरीदने से पहले कॉलोनी की वैधता के बारे में जिला नगर योजनाकार रेवाड़ी कार्यालय से किसी भी कार्य दिवस को छानबीन कर सकता है। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन की तरफ से नियुक्त ड्यूटी मजिस्ट्रेट अरुणा चौहान व धरूहेड़ा के नायब तहसीलदार की देखरेख में पुलिस प्रशासन की सहायता से कार्रवाई अमल में लाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें