फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘तुम्हारे पति ने गवाही दी तो जान से मार दिया जाएगा’

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। बच्चे के अपहरण और मारपीट के मामले की शिकायत वापस लेने के लिए दो युवकों ने व्यापारी के घर में घुसकर उनकी पत्नी को धमकी दी। साथ ही कहा कि यदि तुम्हारे पति ने कोर्ट में गवाही दी तो जान से मार दिया जाएगा। आरोप है कि दोनों ने महिला से बीस हजार रुपये की रंगदारी भी मांगी। शोर मचाने पर दोनों भाग निकले। शहर थाना पुलिस केस दर्ज कर जांच में जुटी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में शहर के गांधी नगर निवासी संदीप कुकरेजा की पत्नी तनुजा ने कहा कि शनिवार को दो युवक उनके घर आए। पहले वह उनके ससुर गिरधारी लाल से बात करने लगे। इसके बाद एक युवक घर के अंदर आ गया। उन्होंने पहचान पूछी तो युवक ने बताया कि वह रवि का भाई है। उसके भाई को जेल से छुड़वा दो। आरोप है कि इस दौरान युवक ने चाकू दिखाते हुए धमकी दी कि यदि उनके खिलाफ गवाही दी तो अच्छा नहीं होगा। युवक ने 20 हजार रुपये की रंगदारी भी मांगी।
इसी दौरान उन्होंने शोर मचाया तो और भी लोग वहां एकत्रित हो गए। यह देखकर दोनों युवक जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गए। सूचना के बाद शहर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने तनुजा की शिकायत पर दोनों युवकों के खिलाफ गवाहों को धमकाने व रंगदारी मांगने सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

यह है मामला
संदीप कुकरेजा के 16 वर्षीय बेटे का 18 जनवरी को कार सवार तीन युवकों ने अपहरण कर मारपीट की थी। एक घर में बंधक बनाकर रखा था और 10 हजार रुपये देने की धमकी दी थी। संदीप की शिकायत पर शहर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर बंजारवाड़ा निवासी गौरव, गुमीना निवासी रवि और मोहल्ला शांतिनगर निवासी निखिल को गिरफ्तार कर लिया था। दोनों युवक इसी मामले में गवाही नहीं देने की धमकी देने के लिए उनके घर पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें