फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: मांगें पूरी नहीं हुईं तो ग्रामीण सफाई कर्मचारी विधायक आवास पर करेंगे प्रदर्शन

Sun, 16 Feb 2025 12:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो: 07सेवा स्तम्भ आंबेडकर भवन में एकत्रित हुए ग्रामीण सफाई कर्मचारी। स्रोत : यूनियन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। सेवा स्तंभ आंबेडकर भवन में ग्रामीण सफाई कर्मचारी संबंधित सीटू का जिला सम्मेलन हुआ। इसकी अध्यक्षता राजकुमार ने की। संचालन नवल किशोर ने किया। सम्मेलन में मांगें पूरी नहीं होने पर ग्रामीण सफाईकर्मियों ने विधायक आवास पर प्रदर्शन करने की चेतावनी दी।
सम्मेलन के दौरान सीटू के उपप्रधान रामकुमार व जिला सचिव रामचंद्र, एसकेएस के जिला प्रधान धनराज मौजूद रहे। सम्मेलन को ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन के राज्य अध्यक्ष देवीराम व राज्य कोषाध्यक्ष संदीप कुमार ने संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार अपने 26 हजार के संकल्प को जल्द पूरा करें अन्यथा 2 मार्च को रेवाड़ी के ग्रामीण सफाई कर्मचारी रेवाड़ी विधायक के आवास पर प्रदर्शन करते हुए अपना ज्ञापन देंगे। इस पर भी विचार नहीं किया तो 8 व 9 मार्च 2 दिवस होने वाले राज्य सम्मेलन में आगामी आंदोलन की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजकुमार को बनाया जिला प्रधान
सम्मेलन के बाद सर्वसम्मति से जिला कमेटी का चुनाव हुआ। राजकुमार को जिला प्रधान, जिला सचिव मनोज कुमार, जिला कैशियर संजय कुमार, जिला उपप्रधान नवल किशोर, जिला उपप्रधान कृष्णा देवी, जिला सह सचिव सोनू, लक्ष्मी, आशीष, राजकुमार, राजेन्द्र, पूनम को चुना गया। सम्मेलन में बावल, धारूहेड़ा, नाहड़ व रेवाड़ी ब्लॉक के कर्मचारी शामिल थे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें